📚 Issue VII | Year III · December 2026 · pp. 1-7

बाबा साहेब अंबेडकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

डल
डॉ. लोकेन्द्र सिंह
सहायक प्राध्यापक
Hindi

Abstract

Hindi

महान समाज सुधारक एवं देशभक्त डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों में कुछ हद तक साम्य है। विशेषकर, हिन्दू समाज में संगठन की आवश्यकता एवं हिन्दू समाज से अस्पृश्यता को दूर करने के लिए जिस प्रकार का संकल्प बाबा साहेब के विचारों में दिखायी देता है, उसके दर्शन संघ के कार्य में प्रत्यक्ष रूप से होते हैं। बाबा साहेब और संघ का निकट का संपर्क भी रहा है। डॉ. अंबेडकर ने संघ की शाखा एवं शिक्षा वर्गों में जाकर स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया है और संघ के पदाधिकारियों से संघ कार्य की जानकारी भी प्राप्त की थी। संघ के प्रति बाबा साहेब के मन में कभी कोई दुराग्रह या नकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों के मन में भी बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा का भाव रहा है। संघ उन्हें महान समाज सुधारक एवं देशभक्त के रूप में स्मरण करता है।

Keywords

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस अस्पृश्यता

Paper Details

Issue
Issue VII | Year III
Published
December 2026
Pages
pp. 1-7
Language
Hindi
ISSN
3048-6319 (Online)
Publisher
Baraudi Sanskriti Sanskrit Sanskar Shiksha Samiti

How to Cite

डॉ. लोकेन्द्र सिंह. "बाबा साहेब अंबेडकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ." Bundelkhand Vimarsh, Issue VII | Year III (December 2026), pp. 1-7. ISSN: 3048-6319.